पर्यटनरोजगार

भारत में पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों की होगी  अपस्किलिंग

भारत में पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों की होगी  अपस्किलिंग

भारत में पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों की होगी  अपस्किलिंग

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IIM के सहयोग से 12 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगी। इसमें 20 प्रसिद्ध स्थलों पर 10,000 गाइडों का कौशल विकास होगा।नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना से सांस्कृतिक स्थलों का डिजिटल दस्तावेजीकरण होगा, जिससे शोधकर्ताओं और पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। दिव्यांगजनों के लिए भी आईटी और हॉस्पिटेलिटी जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास योजनाएं घोषित की गई हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में भी विशेष संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने घोषणा की है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के सहयोग से हाइब्रिड मोड में 12 सप्ताह का उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण पाठयक्रम शुरू किया जाएगा।

इसके माध्यम से 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइडों का कौशल उन्नयन यानी अपस्किलिंग की जाएगी।इसके अलावा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विरासत महत्व वाले सभी स्थानों के डिजिटल दस्तावेज तैयार करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नालेज ग्रिड की स्थापना का जो निर्णय लिया गया है, उससे स्थानीय अनुसंधानकर्ताओं, इतिहासकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और प्राद्योगिकी से जुड़े पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *