*पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, आर्याव्रत पत्रकार संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
*पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, आर्याव्रत पत्रकार संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
- *पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, आर्याव्रत पत्रकार संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*


*बदनावर आर्याव्रत पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की*। *प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया आर्यावर्त पत्रकार संघ के राष्ट्रीय *अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी गई है कि पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण मिले ताकि वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और बेबाकी से अपनी बात सरकार और समाज तक पहुंचा सकें*
*उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून की सख्त आवश्यकता है।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक दिलीप सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार, स्वतंत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष विनय पाटीदार, सचित बाहेती, मुकेश राठौर, राजू गजभैया आदि साथी उपस्थित थे।