news

संदला में संपन्न हुआ एतिहासिक दशहरा मिलन समारोह, हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी हुए शामिल*

पूर्व मंत्री दत्तीगांव बोले क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है*,

संदला में संपन्न हुआ एतिहासिक दशहरा मिलन समारोह, हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी हुए शामिल*

*पूर्व मंत्री दत्तीगांव बोले क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है*,

पश्चिम क्षेत्र के ग्राम संदला में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 10 हजार से अधिक लोग समारोह में शामिल हुए। ग्राम संदला स्थित पाटीदार समाज धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ आयोजन शाम 5:30 बजे तक चला। समारोह में दशहरा पर्व की शुभकामनाओं के साथ आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली।

समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा, राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की माता कुसुमसिंह दत्तीगांव, उनके भाई हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव, धर्मपत्नी, बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। दशहरा मिलन समारोह की शुरुआत भगवान श्रीराम के पूजन और शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पूरे समय उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर हमारी कर्मभूमि है और यहां की जनता हमारा परिवार है। इस क्षेत्र की मिट्टी से उनका गहरा आत्मीय रिश्ता है। क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता के साथ उनका संबंध केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार जैसा है, जो सुख-दुख में हमेशा कायम रहता है। दत्तीगांव ने समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर यहां पहुंचे, यह उनके लिए बेहद भावुक और गौरव का विषय है। लोगों का अपनापन और विश्वास जनसेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है। दशहरा मिलन समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, परिवार और कार्यकर्ता के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव है। क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनना तथा बदनावर की खुशहाली और विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव की प्रगति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सामाजिक एकता और आपसी विश्वास के बल पर ही क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी जा सकती है। समारोह को हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव और पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाड़ा ने भी संबोधित किया। आयोजन को लेकर बीते कई दिनों से तैयारी चल रही थी। आयोजन में सहभोज भी रखा गया था। क्षेत्र में पहली बार हुए बड़े स्तर का यह दशहरा मिलन समारोह चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *