news

शनिवार 25 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा

श्री गणेश मंदिर एवं बैजनाथ महादेव मंदिर निमंत्रण पत्र अर्पित

 

“जग” यानी संसार और “नाथ” यानी स्वामी — जगन्नाथ का अर्थ है संपूर्ण जगत के स्वामी।

श्री जगन्नाथ स्वामी,
नयन-पथ-गामी भवतु मे।
श्री जगन्नाथ स्वामी,
नयन-पथ-गामी भवतु मे।।

  1. बदनावर। नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बुधवार शाम संस्था सृजन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किला मैदान स्थित श्री चिंतामण गणपति महाराज एवं श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान को मिठाई का भोग लगाकर, निमंत्रण पत्र अर्पित कर, भगवान गणपति एवं भगवान महादेव से रथ यात्रा के सफल, निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना की।
    इससे एक दिन पूर्व बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें रथ यात्रा को अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव देते हुए आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया।
    संस्था सृजन के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। श्रद्धालु रथ की रस्सी से खींचेंगे। रथ यात्रा की शुरुआत दुर्गा चौक स्थित पंडरीनाथ मंदिर से होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां हरि-हर मिलन का दिव्य आयोजन होगा। इसके पश्चात महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की महाआरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को फ़रियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
    चौहान ने बताया कि शनिवार, 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे भगवान श्री जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित कर, कपूर आरती के साथ भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर नगर के श्रद्धालुओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा विभिन्न समितियां अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट गई हैं। इस मौके पर संस्था सदस्य धर्मेंद्र अग्निहोत्री, महेश पाटीदार, पोप सिंह राठौर और मनीष शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *