बदनावर हिंदी साहित्य सम्मेलन शाखा के कवि , साहित्यकार एवं समाज सेवक देवी अहिल्या अलंकरण से सम्मानित ।
बदनावर साहित्यकार अपना नाम रोशन कर रहें ।
बदनावर हिंदी साहित्य सम्मेलन शाखा के कवि , साहित्यकार एवं समाज सेवक देवी अहिल्या अलंकरण से सम्मानित ।




रचना रजनी साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक शैक्षणिक संस्था इंदौर द्वारा आज दिनांक 14जून को RNT मार्ग स्थित श्री मध्य भारत हिंदी भवन में देवी अहिल्या अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रांतों से पधारे कवि,साहित्यकारो, समाज सेवकों का सम्मान किया गया,इस कार्यक्रम में बदनावर से हिंदी साहित्य सम्मेलन शाखा बदनावर के संरक्षक राजेश जैन, अध्यक्ष राजू गजभिए , गोपाल कावलिया तथा गीतकार अमितोष माथुर मीत को भी सम्मानित किया गया ,साथ ही बदनावर के कवि गोपाल कावलिया की पुस्तक मेरी कविताएं का विमोचन समारोह भी किया गया,इसके अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन में गोपाल कांवरिया और अमितोष माथुर मीत ने कविता पिट भी किया गोपाल की कविता और अमितोष माथुर मीत के गीत को भरपुर दादा श्रोताओं की मिली इस गरिमामय कार्यक्रम के विशेष अतिथि राष्ट्रीय कवि श्री सत्यनारायण जी सत्तन थे , अध्यक्षता प्रसिद्ध कहानीकार श्री योगेन्द्र जी शुक्ल ने की आभार संस्था प्रमुख के पी एस चौहान ने माना संचालन श्री चौहान एवं कवियत्री कविता चौहान द्रारा किया गया ।