*बदनावर में भक्ति और आस्था का सैलाब: भव्य जगन्नाथ रथयात्रा संपन्न*
उज्जैन बीसाखेडी की 80 वर्षीय वनमाला देवी जी का अटूट आस्था लेकर रथयात्रा में शामिल
*बदनावर में भक्ति और आस्था का सैलाब: भव्य जगन्नाथ रथयात्रा संपन्न*
बदनावर। धर्म, आस्था और भक्ति के अनुपम संगम के बीच शनिवार को बदनावर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। संस्था सृजन द्वारा इस्कॉन समूह के तत्वावधान में आयोजित इस रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
रथयात्रा का शुभारंभ दुर्गा चौक स्थित श्री पंढरीनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मनोहारी प्रतिमाएं विराजमान थीं।
रथयात्रा दुर्गा चौक से प्रारंभ होकर भेरू उखलिया, गांधी मार्ग, सावरकर मार्ग, जवाहर मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, आंबेडकर चौराहा एवं बस स्टैंड होते हुए श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची।
यात्रा के अग्रभाग में इस्कॉन के भक्तों द्वारा मधुर भजनों, बैंड और संकीर्तन के साथ नृत्य करते हुए भक्ति का संदेश दिया गया। पूरे मार्ग में “हरे राम-हरे कृष्ण” के महामंत्र और जयघोष गूंजते रहे।
परंपरा के अनुसार भक्तों ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर मार्ग को पवित्र किया। भगवान के रथ को खींचने के लिए युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, वहीं मातृशक्ति की भारी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।
श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान जगन्नाथ एवं बाबा बैजनाथ का पारंपरिक हरिहर मिलन संपन्न हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात महाआरती और खिचड़ी प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले प्रमुख संगठन एवं संस्थान निम्नलिखित रहे नगर परिषद, बदनावर
चारण दूध डेरी,
ब्राह्मण समाज, माली समाज
राजनीतिक दल,नगर कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी (नगर मंडल)
मित्र एवं धार्मिक मंडल,श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल, महाकाल मंडल, श्री दुर्गा मित्र मंडल, दुर्गा धाम परिवार
अन्य संगठन एवं प्रतिष्ठान: विशाल हिंदू सेना संगठन, श्री केमिस्ट (कपिल नाहर परिवार) और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन।
समूचे आयोजन के दौरान नगर परिषद,पुलिस एवं प्रशासनिक अमला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे रथयात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेशसिंह चौहान ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
- साथ ही वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह सोलंकी धर्मेंद्र अग्निहोत्री महेश पाटीदार पोप सिंह राठौड़ दिलीप सिंह चौहान मनीष शर्मा विनय पाटीदार गोपाल पाटीदार प्रवीण चावला सचित बाहेती शिव शंकर रिंगनोदिया डॉक्टर गोपाल सिंह ठाकुर प्रदीप पवार दिलीप नागोरिया मुकेश सिंह राठौड़ मोहित राठौड़ राजू गजभिए राजेश चौहान निलेश पाटीदार आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।