news

सांदीपनि विद्यालय बदनावर के विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त रैली का आयोजन किया ।

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त देश, प्रदेश बनाने का आह्वान

सांदीपनि विद्यालय बदनावर के विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त रैली का आयोजन किया ।21 एमपी बी. एन. बटालियन रतलाम द्वारा दिए गए निर्देशानुसार एनसीसी ग्रुप के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त देश, प्रदेश बनाने का आह्वान करते हुए आज बदनावर के प्रमुख मार्गो में रैली निकाली गई कैडेट्स के द्वारा बनाए गए कागज के बैग कपड़े की थैलियां जो उन्होंने स्वयं निर्मित की थी और आज दुकानदारों को वितरित की कई नागरिकों को भी वितरित करते हैं उनसे आह्वान किया कि आप प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें और नागार्य करें और उन्हें कपड़े की थैली कागज के बैग उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । केयर टेकर ऑफिसर शुभम उपाध्याय के मार्गदर्शन में 12 जुलाई 2026 को पेपर बैग दिवस मनाया जाने के उपलक्ष में आज एक दिन पूर्व लोगों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने, कागज या कपड़े के बैंग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। एनसीसी कैडेट्स के हाथों में प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के दुष्परिणामों को अवगत कराते हुए पोस्टर्स बैनर्स भी थे। शहर बाजार में दुकानों पर एनसीसी कैडेट द्वारा व्यापारियों को अपने हाथों से बनाये गये कागज के बैग और कपड़े की थैलियां भी सांकेतिक रूप में प्रदान की गई । और उनसे निवेदन किया गया कि आप दुकानों पर कागज के बैग और कपड़े की थैलियां का उपयोग करें। या ग्राहकों को कपड़े की थैली लेकर आने के लिए जागृत करें। रैली में कैडेट्स के साथ सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य रियाजउद्दीन शेख, क्रीड़ा शिक्षक श्री नरेंद्र चौहान, ज्योत्सना डावर, शिक्षक अंकित जैन ,वैभव चौरड़िया , शुभम बारेट और प्रदीप पांडेय,महेश चौहान भी थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *