news

*शरद पूर्णिमा पर श्वांस दमा के पीड़ितों को दवा पिलाएंगे*

हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से कवि सम्मेलन भी रखा गया है।

*शरद पूर्णिमा पर श्वांस दमा के पीड़ितों को दवा पिलाएंगे*

बदनावर। शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को रात में सवा 12 बजे श्री सूर्यमुनि पारमार्थिक चिकित्सालय के तत्वावधान में श्वांस दमा के रोगियों को खीर में दवा पिलाई जाएगी।
इस बारे में वैद्य राजेश जैन फूलजी बा ने बताया कि पिछले 44 साल से शरद पूर्णिमा के दिन संस्था की ओर से मरीजों को निशुल्क दवा पिलाई जाती है। दवा पीने के लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं।
इस अवसर पर संस्था हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से कवि सम्मेलन भी रखा गया है।

    Oplus_131072

जिसमें कवि अमितोष माथुर, गोपाल कावलिया, राजू गजभिए, गौरव चोरड़िया, अलबेला दरबार, नेहा दुबे, प्राची छाजेड़ आदि काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का यह 18 वां वर्ष है।
संस्था के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकड़िया, दिलीप संघवी, अशोक संघवी, सुरेंद्र मूणत, मोहनलाल बोकड़िया आदि ने कार्यक्रम में मरीजों से दवा पीकर लाभान्वित होने तथा कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *