शरद पूर्णिमा पर सजा काव्य का मंच, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां*
राजेश जैन ने दवाइयों एवं उनके महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शरद पूर्णिमा पर सजा काव्य का मंच, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां*
स्थान: सूर्य मुनि चिकित्सालय, बदनावर | दिनांक: 25 अक्टूबर 2026
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर को सूर्य मुनि चिकित्सालय, बदनावर में आयोजित कवि सम्मेलन बेहद शानदार और यादगार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात नेहा शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
काव्य संध्या में प्राची जैन ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया, वहीं राजू गजभिए ने लघुकथा सुनाकर सभी को प्रभावित किया। वैभव चौरड़िया ने शानदार कविता प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अमितोष माथुर ‘मित’ ने भी बीच-बीच में अपनी काव्य प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगा दिए।अमितोष माथुर मीत के पर्यावरण पर आधारित गीत ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की, संचालन के बीच में उनकी हास्य, व्यंग से सफल व सरस संचालन रहा।
कवि गोपाल कावलिया धाकड़ ने अपनी मालवी रचनाओं और हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को खूब आनंदित किया। उनकी कारगिल पर आधारित कविता को श्रोताओं की भरपूर दाद मिली, वहीं राम मंदिर पर आधारित पैरोडी ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।
जीतू दरबार ‘अलबेला’ ने भी अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं का मनोरंजन किया। सभी कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से शरद पूर्णिमा की इस काव्य संध्या को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में राजेश जैन ने दवाइयों एवं उनके महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। 


साथ ही उन्होंने सभी अतिथियों, कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।